ऋषिकेश। एम्स निष्कासित कर्मचारी संघर्ष मोर्चा का धरना 27वाँ दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया है कि अब एम्स प्रशासन हठधर्मिता के खिलाफ जो भी उचित विकल्प होगा उसको चुनने के लिए तैयार हैं। कर्मचारियों के साथ कोई भी घटना घटित होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी एम्स प्रशासन निदेशक की होगी। क्रमिक अनशन पर बैठने वालो में दयाराम सैनी विकास रावत सुनील खंडूरी अजीत गैरोला दाताराम ममगाई दीपक रयाल रहे। साथ मे नवीन शर्मा बेरोजगार संघ अरविंद हटवाल राइट टू हेल्थ ललित कुमार पवन जैन मोनिका कुलदीप ममगाई डी एस गुसाईं प्रदेशमहामंत्री सोनू शिवा सिंह अशोक कुमार विक्रम भंडारी युद्धवीर सिंह चौहान यूकेडी दीपक कुमार डबराल आकाश जोशी सरिता मनीषा रूपा आराधना मोनिका शर्मा शिवानी सोनिया अनिता रमा साधना नौडियाल आशुतोष डंगवाल भोलादत्त बेलवाल पंकज गुसाईं आदि।

Post A Comment: