ऋषिकेश,01मार्च। आगामी 4 मार्च को आयोजित महाशिवरात्रि के पर्व पर पंजाब के जिला पटियाला के पांंतडा़  तथा मांनसा वालों की ओर से कबीर आश्रम के महंत प्रदीप दास की प्रेरणा से स्वर्ग आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को संस्था के अध्यक्ष अशोक गोयल सचिव पोनी गर्ग तथा मीरी गोयल स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट के  प्रबंधक पूर्व कर्नल वीके श्रीवास्तव ने नीलकंठ जाने वाले शिव भक्तों को प्रसाद खिलाकर किया। इस अवसर पर कबीर चौरा आश्रम के गद्दी नशीन  मंहत कपिल मुनि, चेयरमैन कृष्ण गोपाल गोयल ,हरिद्रं काला,  कुलवंत शर्मा ,राकेश जंगी, जगदीश गोयल, मनजीत सिंह कोहली,जौली गर्ग, यशपाल वैद्य आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे ।

Post A Comment: