ऋषिकेश,01मार्च। तीर्थ नगरी ऋषिकेश के प्रॉपर्टी डीलरों में उस समय हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग की 5 टीमों ने तीन प्रॉपर्टी डीलरों के  कार्यालयों तथा घर वालों पर छापेमारी की। जिससे घबराकर अन्य प्रॉपर्टी डीलर अपने शटर डाल कर गायब हो गए ।आयकर विभाग की 5 टीमों ने लक्ष्मण झूला मार्ग पर स्थित अंजली प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय व कुम्हार बाड़ा स्थित निवास पर तथा घाट रोड स्थित मयूर कलेक्शन के ऋषिकेश स्थित संस्थान व टिहरी में निर्माणाधीन निवास पर भी छापेमारी की । वहीं आरके प्रॉपर्टीज के बाटा शोरूम मुखर्जी मार्ग पर तथा आईडी पर स्थित कार्यालय पर छापेमारी की। यह छापेमारी की कार्रवाई सुबह 10:00 बजे प्रारंभ हुई जो की देर शाम तक चलती रही ।छापेमारी के दौरान क्या कार्रवाई की गई ,इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हुई  है ।जिसके बाद अन्य प्रॉपर्टी डीलरों में भी हड़कंप मचा है। छापेमारी की टीम में हरिद्वार ऋषिकेश के अधिकारी मौजूद थे।

Post A Comment: