ऋषिकेश 1 मार्च। स्वयंसेवी संस्था कर्मा एनिमल ट्रस्ट गायों व कुत्ता, घोड़े व बिल्लियों का आवारा पशुओं का इलाज से लेकर उनके चारा से पीने तक का खर्चे का वहन निशुल्क कर्मा एनिमल ट्रस्ट कर रही है। स्वर्ग आश्रम लक्ष्मण झूला क्षेत्र में कर्मा एनिमल ट्रस्ट स्वयंसेवी संस्था के संस्थापक राहुल नागर ने बताया कि उनकी स्वयंसेवी संस्था कर्मा एनिमल ट्रस्ट ने जितने भी बीमार पशु वह जानवरों का इलाज किया जाता है। जिनमें गाय, कुत्ते, घोड़े, बंदर, बिल्लियां प्रमुख है स्वर्ग आश्रम लक्ष्मण झूला क्षेत्र में जिनके अपने निजी पशु और जानवर है संस्था के द्वारा बीमार पड़ने पर उनका भी इलाज किया जाता है। क्षेत्र के लोग उनके निजी पशु या जानवर बीमार पड़ने पर कर्मा एनिमल 10 से संपर्क भी करते हैं और धीरे-धीरे और भी लोग अपने निजी जानवरों और पशुओं के इलाज के लिए कर्मा एनिमल ट्रस्ट से संपर्क कर निशुल्क इलाज का लाभ लेते हैं। संस्था के संस्थापक राहुल नागर ने बताया कि कि संस्था के द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सड़कों पर फिरने वाले आवारा पशु जैसे गाय, कुत्ते, बंदर, घोड़े, जिनके द्वारा सड़कों पर चलने वाले दुपहिया वाहन सवारो के आगे अक्सर इन जानवरों के अचानक सड़कों पर रात्रि के समय आ जाने से वाहन सवार दुर्घटनाग्रस्त हो जाते थे इन सभी को देखते हुए सत्ता के द्वारा रात्रि में विचरण करने वाले इन आवारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टिव पट्टा डाला गया है जो कि रात में रेडियम की तरह इनके गले पर चमकता है। जिससे रात्रि के समय में चलने वाले दुपहिया वाहन व चौपहिया वाहन चालक को अचानक सड़कों पर आने वाले जानवर दिखाई दे जाता है। जिसके वजह से दुर्घटना होने से बचाव हो जाता है कर्मा एनिमल ट्रस्ट के संस्थापक राहुल नागर में बताया कि उनकी संस्था में पांच से छह ने जिम में वेंट नर्स डॉक्टर सफाई कर्मचारी और अन्य सदस्य भी शामिल है स्वयंसेवी संस्था में डॉ हरी सिंह बिष्ट, नीता, हाईडी, पैनीलोप, इनेश आदि लोग सदस्य हैं।



Post A Comment: