ऋषिकेश I ऋषिकेश की चिल्ड्रन होम अकादमी के सातवीं कक्षा के छात्र वासु यादव की जान आंतरिक रक्तस्राव से गई। कमर से निचले हिस्से में की गई पिटाई जान लेवा बनी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसी हिस्से में गंभीर चोट का निशान है, जबकि अन्य स्थानों पर मारपीट और खरोंच के निशान पाए गए हैं।
उधर पुलिस ने दो प्रत्यक्षदर्शियों के धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने को कोर्ट से अनुमति मांगी है। रानीपोखरी स्थित चिल्ड्रन होम अकादमी के छात्र वासु यादव की हत्या की वारदात ने हर किसी को झकझोर दिया है। बारह साल के वासु को उसके साथियों ने बेरहम तरीके से मारा था। पिटाई करने के साथ उसे गंदा पानी भी पिलाया गया है।
आरोपी वासु को स्टडी रूम में छोड़कर भाग गए थे। वासु का इतना बड़ा कसूर नहीं था कि उसके सांसें तक छीन ली जाए। वासु की हत्या से उसके परिवार को गहरा आघात लगा है। यह तो पहले ही साफ हो गया था कि वासु को बल्ले और विकेट से पिटाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
बल्ले और विकेट से कमर के निचले हिस्से में की गई पिटाई से अंदरूनी हिस्से में रक्तस्राव हुआ है। इसी ब्लीडिंग की वजह से उसकी जान गई है। एसओ पीडी भट्ट के मुताबिक पीएम रिपोर्ट में कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोट लगी है। यहीं पर काफी खून एकत्र हो गया था। शरीर पर कोई बाहरी जख्म भी नहीं है। अन्य हिस्सों में मामूली मारपीट और खरोंच के निशान पाए गए हैं।


Post A Comment: