डोईवाला I देहरादून जिले के डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक डोईवाला के माधव वाला गांव में सोमवार देर रात एक बुजुर्ग की ज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई। 65 वर्षीय मलकीत सिंह पुत्र बक्शी सिंह निवासी माधव वाला अकेले मकान में रहते थे। आज सुबह नौकर ने आकर उन्हें मृत पाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

हत्या का कारण प्रथम दृष्टया अवैध संबंध माना जा रहा है। यह जानकारी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्राप्त हुई है। पुलिस जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहेगी।

होली के दिन बुजुर्ग की पीटकर हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में होली के दिन बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या करने के दो आरोपियों को हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के भागीरथी नगर भारतमातापुरम कालोनी निवासी रामधीरज होली की शाम को अपने घर पर बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान दौरान पड़ोस में किराये पर रहने वाले वकील और उसका बेटा श्रीराम आश्रम के पास दो व्यक्तियों के साथ गाली गलौज कर रहे थे।

बुजुर्ग ने जब गाली गलौज करने का विरोध किया था कि वकील के पुत्र ने लोहे की रॉड से हमला बोल दिया था। आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए थे। हालत गंभीर होने पर बुजुर्ग को एम्स ऋषिकेश से देहरादून के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में बुजुर्ग के पुत्र गंगा प्रसाद ने मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को बुजुर्ग की मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी सुनील पुत्र वकील निवासी भागीरथी पुरम और उसके दोस्त विक्रम पुत्र बाली निवासी बदला जिला रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Post A Comment: