ऋषिकेश,19मार्च। अब रोजगार के लिये नही भटकेंगे पी जी कालेज ऋषिकेश मैं शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र। यह जानकारी  महाविद्यालय के प्लेसमेंट एंव कैरियर काउंसलिंग  सेल के संयोजक  प्रो.दयाधर दीक्षित ने बताया कि महाविद्यालय ने लगभग 2000 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के रोजगार के अवसर छात्रों तक पहुचाने के लिये हीरमी  के साथ अनुबंध किया है । जिसका प्रथम रोजगार मेला अप्रैल प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। जिसमे सम्मिलित होने के लिये स्नातक अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर के सभी छात्र हीरमी मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर के अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। 

Post A Comment: