ऋषिकेश,19मार्च । गढ़वाल जल संस्थान की अकर्मण्यता के चलते मानवेंद्र नगर में रहने वाले लोग पानी की बूंद बूंद से तरस रहे हैं मानवेंद्र नगर के निवासी सुभाष माथुर का कहना है कि मानवेन्द्र नगर ऋषिकेश में तारघर वाली गली में पिछले तीन दिन से पानी नही आ रहा है अधिशासी अभियंता चौहान से फोन में लगातार समस्या बताई जा रही है ।लेकिन कोई ठोस जवाब ना देकर टालमटोली की जा रही है तथा जनता के साथ क्रूर मजाक कर रहे है मामले की जानकारी पता चला है जिस पाइप लाइन से इस पूरी गली को पानी दिया जा रहा था उस लाइन को बंद कर दिया है और नई लाइन पर पानी छोड़ा गया है जिस कारण इन घरों में पानी नही आ रहा है यह कितनी बड़ी गलती है कि घरों के कनेक्शन नई लाइन से जोड़े बिना पुरानी लाइन को बंद कर दी। मानवेंद्र नगर के लोगों में गढ़वाल जल संस्थान के विरुद्ध काफी रोष देखा जा रहा है जिन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है।


Post A Comment: