ऋषिकेश,19मार्च। मुनि की रेती पुलिस ने तपोवन क्षेत्र में स्थित एक होटल पर छापा मारकर होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल 6 महिलाओं व चार लोगों के साथ होटल के संचालक सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह खुलासा मंगलवार की सुबह नरेंद्र नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी उत्तम सिंह जिमिवाल तथा मुनि की रेती के थाना प्रभारी आरके सकलानी ने संयुक्त रूप से बुलाई गई पत्रकार वार्ता के दौरान करते हुए बताया कि पुलिस को सोमवार की देर शाम एक महिला द्वारा सूचना दी गई थी, तपोवन स्थित होटल शिवांता का संचालक कुछ लोगों के साथ मिलकर होटल में देह व्यापार का धंधा चला रहा है ।होटल में कुछ युवक युवतियां तीन-चार दिन से ठहरे हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल शिवांता पर जब छापा मारा, तो विभिन्न क्षेत्रों की 6 महिलाओं जो कि उत्तर प्रदेश के मेेेरठ ,मुजफ्फरनगर तथा सहारनपुर की रहने वाली थी। जिसमें साधना पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार गुप्ता निवासी रामपुरी मुजफ्फरनगर ,आयशा पुत्री आरिफ निवासी हापुड़ चुंगी मेरठ, शिवा पुुत्री सादाब निवासी खालापार मुजफ्फरनगर, सहाना पत्नी परवेज निवासी ननौता सहारनपुर, रेशमा पुत्री मुस्तफ ग्राम चापड़ा थाना स्यालदह पश्चिमी बंगाल, तोहिमिना पत्नी स्वर्गीय मोहम्मद कलाम निवासी ग्राम चापड़ा थाना स्ययालद पश्चिम बंगाल के साथ प्रवेज पुत्र अकिल निवासी सहारनपुर, जान मोहम्मद बशीरुद्दीन ग्राम ढण्ढेरा थाना जिला मुजफ्फरनगर शाहनूर पुत्र गप्फफूर निवासी जामिया नगर थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है होटल में जिस्मफरोशी करवाने के आरोप में होटल संचालक अनूप सिंह राणा पुत्र चंदन सिंह राणा निवासी मोहल्ला उधमपुर हररावाला को भी गिरफ्तार किया गया है ।जिनके पास से पुलिस ने तेहरा मोबाइल, दो दर्जन कंडोम खाली पैकेट, एंटी प्रेगनेंट गोलियां ,₹10000 भी छापे में बरामद किए, पुलिस ने बताया कि इस गैंग के सरगना साधना पति स्वर्गीय अशोक है। जिसने अपने पति की मृत्यु के बाद राशिद बनाम राहुल से शादी कर ली थी, और तभी से वह इस धंधे को संचालित कर रही है ।जिसने ऋषिकेश क्षेत्र में ग्राहकों को फसाने के लिए उक्त दोनों के द्वारा करीब 4 महीने से सीमा डेंटल कॉलेज ऋषिकेश के पास एक फ्लैट भी किराए पर ले रखा है । जिनकी मुलाकात शिवांश के होटल संचालक अनूप राणा से हुई थी, और वह वहां लड़कियों की सप्लाई किया करता था ।इसी वजह से शिवांता होटल को अड्डे के रूप में संचालित किया जा रहा था ।पुलिस ने बताया कि साधना इस धंधे को संचालित करने के लिए "जस्ट डायल " एप से ग्राहकों को फंसा कर होटल में कमरा दिलाया करती थी ।इन दोनों के द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों ने भी इसकी पुष्टि की है ।होटल का संचालक पसंद की गई ,ग्राहकों द्वारा लड़कियों को उनके कमरे का नंबर बताकर होटल में भेज देता था। जिसके बाद महिलाएं पूरी रात होटल में बिताने के बाद 5 से ₹7000 के हिसाब से वसूल किया करती थी ।अपनी पहचान छुपाने के लिए फर्जी आईडी भी बनवा रखी थी ,जो कि पति पत्नी के रूप में उपयोग करते हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार किया गया शाहनूर आपराधिक किस्म का व्यक्ति है जो कि पहले भी थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर में शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत जेल जा चुका है ।पकड़ी गई महिलाओं से पुलिस ऋषिकेश में संचालित होने वाले जिस्मफरोशी के धंधे के मामले में अन्य होटलों की पहचान भी करवा रही है.।


Post A Comment: