ऋषिकेश,24मार्च। व्यापार सभा ऋषिकेश के वर्ष 2019 व 2020 के लिए हुए अध्यक्ष व सचिव पद पर सीधे मुकाबले में अध्यक्ष पद पर मनोज कालरा तथा सचिव पद पर पदम शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए ।रविवार को व्यापार सभा भवन में आयोजित चुनाव अधिकारी नवल कपूर की देखरेख में चुनाव के दौरान 59 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए व्यापार सभा के अध्यक्ष पद पर नरेश अग्रवाल के मुकाबले में मनोज कालरा को 44 मत देकर अपना अध्यक्ष चुना वहीं सचिव पद पर पदम शर्मा ने 46 मत प्राप्त कर अश्वनी को पराजित कर सचिव पद पर कब्जा किया जिसके बाद मनोज कालरा ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वह व्यापार सभा के सदस्य द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी मैं उसका निर्वहन करेंगे और वो व्यापार सभा के सदस्यों के लिए संघर्ष करेंगे इस अवसर पर व्यापार सभा के पूर्व अध्यक्ष और गोपाल अग्रवाल, नवल कपूर, श्रवण जैन के साथ अन्य सदस्यों ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


Post A Comment: