ऋषिकेश,30मार्च। भारतीय जनता पार्टि ने हरिद्बार लोक सभा सीट पर चुनाव लड रहे  पूर्व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के समर्थन मे  हरिपुर कंला  से ऋषिकेश नटराज चौक तक  विशाल स्कूटर रैली निकाली जिसका नेतृत्व प्रदेश के मुख्य मंत्री ने  किया। शनिवार को पूर्व प्रस्तावित भाजपा की स्कूटर रैली का शुभारंभ करने से पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि  आज पूरे भारत मेंं भाजपा की लैहर चल रही है ।जिसके चलते भाजपा देश मे पूरे बहुमत की सरकार बना रही है। उत्तराखंड मे भी भाजपा पांचो सीटें भारी मतों से जीत रही है राज्य की जनता भाजपा द्बारा किये गये विकास कार्यों को लेकर बोट दे रही है।   स्कूटर रैली मे हजारों स्कूटर चालकों ने भाग लिया , जिसका लगभग 400स्थानों पर पुष्प वर्षा  कर भव्य स्वागत किया।

Post A Comment: