ऋषिकेश,20मार्च। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पौडी के संभावित लोकसभा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत का देहरादून से पौड़ी पहुंचने से पूर्व ऋषिकेश में जगह-जगह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर तीरथ सिंह रावत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की लहर के साथ मोदी का वर्चस्व राजनीति में कायम हो चुका है ।जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी ही देश में सरकार बनाने जा रही है। जिसका श्रेय भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाएगा ।उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हर समय चुनाव के लिए तैयार रहता है ।तीरथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश की जनता को गुमराह करने के लिए अनेको प्रकार की अफवाहें फैला रही है। लेकिन देश की 130 करोड़ जनता ने मोदी को ही अपना प्रधानमंत्री बनाए जाने का निर्णय ले लिया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रही अफवाह को जनता के बीच दूर करने की आवश्यकता है ।तीरथ सिंह का मुनि की रेती दर्शन महाविद्यालय में संस्कृत के छात्रों द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ भव्य स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा महामंत्री पंकज शर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र दत्त सकलानी ,जितेंद्र अग्रवाल, गंभीर सिंह मेवाड़ संजय शास्त्री रमा बल्लभ भट्ट बंशीधर पोखरियाल, दिनेश सती, जयंत किशोर शर्मा ,नरेंद्र मैनी, राज पाल ठाकुर, सहित भाजपा के काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर उनका स्वागत किया ।
Home
उत्तराखंड ताज़ा ख़बर
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह का ऋषिकेश पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


Post A Comment: