ऋषिकेश के भारतीय सेना के गढ़वाल राइफल्स के जवान की गिरकर हुई मौत
ऋषिकेश,03 मार्च। योग नगरी ऋषिकेश के श्यामपुर न्याय पंचायत अंतर्गत ग्राम सभा खदरी खड़क माफ निवासी भारतीय सेना के 17 गढ़वाल राफल्स का एक और जवान कल माँ भारती की गोद मे सदा के लिए सो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खदरी निवासी ऋषि राम थपलियाल का बेटा शिव प्रसाद थपलियाल गढ़वाल राफल्स की 17 वीं बटालियन में वर्ष 2002 में भर्ती हुए थे।उनकी बटालियन अरुणाचल में पोस्टेड है कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था,जिसको देखते हुए उनकी प्रति नियुक्ति मेरठ कैंट में की गई थी।हाल ही में उनकी सेवाओं को देखते हुए नायक के पद पर पदोन्नत किया गया था।शनिवार की सुबह वह हर रोज की तरह तैयार हो रहे थे अचानक गिर जाने के कारण वह बेहोश हो गए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गयी।उनकी मृत्यु के समाचार से श्यामपुर खदरी में शोक की लहर दौड़ गयी।गौरतलब है कि नायक शिव प्रसाद थपलियाल राजकीय स्नातकोत्तर महा विद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शान्ति प्रसाद थपलियाल के छोटे भाई थे।जिनकी 30 अप्रैल को सेवा निवृत्ति होने वाली थी।उनकी दो बेटियां और एक वर्ष का बेटा है।बेटे का आज जन्म दिन है।उन्होंने  अपने एक वर्षीय बेटे के जन्मदिन पर सभी पारिवारिक सदस्यों को मेरठ बुलाया था।इससे पहले की जन्मदिन का आयोजन होता उनके न रहने का समाचार मिल गया।अचानक मिले इस शोक समाचार से परिवार सहित आस पास में कोहराम मचा हुआ है।मृत्यु के कारणों का पता पी एम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।आज रात लगभग 1 बजे शहीद नायक के पार्थिव शरीर को लेकर सेना के नायब सूबेदार विजय कुमार पाण्डेय अपने साथियों सहित खदरी पहुँचे थे।सैनिक की अन्तिम यात्रा में सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिऔर सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इससे पूर्व नायब सूबेदार राजिन्दर सिंह और सैनिक टुकड़ी सैनिक के पार्थिव शरीर को कन्धा देते हुए सेना के वाहन तक लेगये।जहाँ से पार्थिव शरीर को हरिद्वार ले जाया गया।रायवाला छावनी से विशेष रूप से पहुँचे आर्टिलरी रेजिमेन्ट की 24 फील्ड बटालियन के कैप्टन प्रकाश कुमार ओझा और उनकी सैनिक टुकड़ी ने शहीद नायक शिव प्रसाद थपलियाल के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी।इसके पश्चात पुष्प चक्र अर्पित किए गए।पुष्प चक्र अर्पित करने वालों में कैप्टन प्रकाश कुमार ओझा,नायब सूबेदार राजिन्दर सिंह,नायब सूबेदार विजय कुमार पाण्डेय, शहीद सैनिक के पिता ऋषि राम थपलियाल,पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में ऋषिकेश छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद पंवार,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शान्ति प्रसाद थपलियाल,समाज सेवी विनोद जुगलान,महावीर उपाध्याय,ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुण्डीर,राम रतन रतूड़ी,संघ प्रचारक भगवती प्रसाद,पूर्व सैनिक चन्द्र मोहन भट्ट,पूर्व सैनिक दिनेश असवाल,राजेन्द्र थपलियाल,वीरेंद्र थपलियाल,दीपक थपलियाल,बृज मोहन कंडवाल,उमेश ममगाईं,रजनीश शर्मा आदि प्रमुख थे।

Post A Comment: