शिव भक्तो के बम भोले के उद्घोष से गूंज उठी नीलकंठ की पहाड़िया
ऋषिकेश,03  मार्च।   नीलकंठ सहित ऋषिकेश के  तमाम शिवालयों में  महा शिवरात्रि मनाए जाने को लेकर  शिवालयों के संचालकों सभी तैयारियां  कर ली गई है। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने भी शिव भक्तों की सुरक्षा को लेकर अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहना दिया है ।इसके चलते लक्ष्मण झूला से विख्यात नीलकंठ महादेव तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी ।उल्लेखनीय है कि  महाशिवरात्रि के पर्व पर सोमवार की  अर्धरात्रि से ही जलाभिषेक प्रारंभ हो जाएगा । जलाभिषेक करने को लेकर रविवार की दोपहर से ही शिव भक्तों के रैले ऋषिकेश पहुंचनेे से प्रारंभ हो गए हैं ।, जिसे लेकर नीलकंठ, सोमेश्वर मंदिर, वीरभद्र मंदिर तथा चंद्रेश्वर मंदिर में व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। जहां लाखों की संख्या में शिव भक्तों द्वारा महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक किया जाएगा ।यहां तक की देश के विभिन्न प्रांतों से अभी से शिवभक्त नीलकंठ पहुंचने प्रारंभ हो गए हैं ।जिसके चलते नीलकंठ की पहाड़ियों पर बम बम भोले ,हर हर महादेव के नारे अभी से गुंजायमान होने लगे है  ।इनमें से कई    शिव भक्तों द्वारा नीलकंठ सहित अन्य शिवालयों में रुद्राभिषेक पाठ का प्रारंभिक कर दिया गया है । जिस का समापन महाशिवरात्रि पर किया जाएगा ।सोमेश्वर महादेव के संचालक स्वामी रामेश्वर गिरी ने बताया कि महाशिवरात्रि के आयो जन से पूर्व अनेको कार्यक्रम भी मंदिर में आयोजित किए जाएंगे। वहीं चंद्रेश्वर मंदिर के संचालक अखिलेश गिरी ने बताया कि उनके यहां शिव भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक को लेकर पाठ किए जा रहे हैं।  जिनका समापन महाशिवरात्रि को किया जाएगा। थाना लक्ष्मण  प्रभारी का कहना था कि नीलकंठ में शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए काफी संख्या में पुलिस के साथ पीएसी को भी लगाया जा रहा है ,जो कि वाकी टाकी के साथ तैनात रहेंगे। और पल-पल की खबर प्रशासन को देंगे ।यह पुलिस बल राम झूला लक्ष्मण झूला से लेकर नीलकंठ तक तैनात किया जा रहा है ।

Post A Comment: