ऋषिकेश। हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट द्वारा गंगा से 200 मीटर की दूरी तक होने वाले भवनों के निर्माण पर लगाई गई। रोक के बावजूद भी टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत आने वाले ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में धड़ल्ले से बहुमंजिला इमारतों का निर्माण लगातार जारी है। जिसे लेकर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण भी आंखें मूंदे है। जिससे लक्ष्मण झूला क्षेत्र की सुंदरता पर भी ग्रहण लग रहा है। हाल ही में हरिद्वार विकास प्राधिकरण द्वारा लक्ष्मण झूला क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण कार्यों को लेकर पिछले दिनों कई भवन निर्माण ऊपर सीलिंग की कार्रवाई की गई थी लेकिन उसके बावजूद भी प्राधिकरण को आईना दिखाते हुए लक्ष्मण मंदिर गंगा के किनारे स्थित रिवर व्यू कैफे के निकट मात्र 100 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति द्वारा वन विभाग की भूमि पर अवैध पुस्ता कब्जा कर विशाल निर्माण किया जा रहा है । जिसकी शिकायत स्थानीय नागरिकों द्वारा हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को भी की गई। जिसने अवैध निर्माण को लेकर निर्माणकर्ता को नोटिस भी दिया था लेकिन उसके बावजूद जी बेखौफ होकर निर्माणकर्ता द्वारा भवन का अवैध निर्माण किया जा रहा है। प्राधिकरण के सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा का कहना है कि इस मामले की शिकायत उन्हें प्राप्त हुई है जिस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
न्यायालय के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए गंगा से 100 मीटर की दूरी पर हो रहे अवैध निर्माण


Post A Comment: