ऋषिकेश,30अप्रैल। मौसम के परिवर्तन होते ही सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों  में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिसके कारण सरकारी अस्पताल में मरीजों की भर्ती के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। राजकीय चिकित्सालय के वरिष्ठ  परामर्श चिकित्सा अधिकारी चंद्र प्रकाश त्रिपाठी का कहना था, कि  लोगों में उल्टी दस्त की बीमारी मौसम के परिवर्तन के कारण हो रही है ,जिस की रोकथाम के लिए लोगों को बासी भोजन के फरेज के साथ , साफ-सुथरा व ताजी खाना, हाथ धोकर खाने के साथ धूप से बचना चाहिए ।इसी के साथ एकदम धूप से आने के बाद ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए । इसी के साथ बाजार में खुले में बिकने वाली  खाने पीने की चीजों से भी बचना चाहिए ।तभी  उल्टी दस्त से बचा जा सकता है।

Post A Comment: