ऋषिकेश ,06अप्रैल। लक्ष्मण झूला पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा वर्ष 2019  के लोक सभा चुनाव के चलते संयुक्त रूप से लक्ष्मण झूला व आसपास के क्षेत्र में चलाए जा रहे तलाशी अभियान   के दौरान हरियाणा की गाड़ी से 14 लाख 96हजार रुपए नगद बरामद किए। तलाशी टीम के प्रभारी पंकज चंदेल  के अनुसार  उनकी टीम द्वारा  लक्ष्मण झूला क्षेत्र में  संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया जा रहा था तभी तपोवन में स एक गाड़ी जिसका नंबर एचआर 26 सी ए 0 961 आई जिसको सर्विलांस टीम ने रोका, और उसकी तलाशी ली गई, तो गाड़ी के अंदर से ₹ 9996हजार नकद प्राप्त हुए। गाड़ी के मालिक महानंद शर्मा सन ऑफ रामस्वरूप शर्मा निवासी द्वारका के रूप में हुई ।वहीं दिल्ली नंबर के गाड़ी dl3c बीके 4245 होंडा जैन को भी पुलिस द्वारा रोका गया उसमें से ₹500000 नकद प्राप्त किए गए ।सर्विलांस टीम को पहली बार लक्ष्मण झूला क्षेत्र से चुनाव के दौरान 14लाख 96हजार की भारी रकम प्राप्त हुई। गाड़ी मालिको द्वारा दस्तावेज उपलब्ध ना कराने के कारण ।संपूर्ण धनराशि को जप्त कर लिया गया।  पकड़ी गई  पूरी धनराशि को व्यय पर्यवेक्षक यमकेश्वर श्री पंकज चंदेल के हवाले कर दी गई।

Post A Comment: