ऋषिकेश,06अप्रैल। हंस फाउंडेशन की संस्थापक मंगला माता ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए हमारी संस्था प्रयास रत हैं । जिसके अंतर्गत हंस फाउंडेशन उत्तराखंड क्षेत्र में स्कूली छात्र-छात्राओं का रुझान शिक्षा की और बढे इस दिशा में मिड डे मील भी प्रारंभ करने जा रही है । जिसके अंतर्गत पहले चरण में उत्तरांचल के 5 जिलों में यह मिड डे मील सेवा प्रारंभ की जाएगी । यह बात मंगला माता ने शनिवार को पूर्णानंद कॉलेज में आयोजित श्री मां राजराजेश्वरी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से पूर्व पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए बताया कि हंस फाउंडेशन उत्तरांचल के विकास के लिए हमेशा तत्पर जिसके अंतर्गत जहां उनकी संस्था लोगों को स्वास्थ्य चिकित्सा का लाभ दे रही है वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है उन्होंने कहा की उनकी योजना के अंतर्गत उत्तरांचल के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी, स्वास्थ्य ,चिकित्सा के लिए विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। मंगला माता का कहनको था कि कोटद्वार के सतपुली क्षेत्र मे सेवा प्रारंभ की ,इसी के साथ पांच स्थानों पर मिड डे मील सेवा का प्रारंभ किया जा रहा है ।जिसमे देहरादून महत्वपूर्ण होगा ।उन्होंने कहा कि हमारी पहचान विश्व भर में हंस फाउंडेशन के नाम से बनी है जो कि सेवा क्षेत्र में काफी कार्य कर रही है। हमारी संस्था बच्चों के कल्याण के लिए कार्य करती है। उनका कहना था कि उनकी संस्था द्वारा देश के 28 राज्यों में हंस फाउंडेशन के माध्यम से अपनी सेवा दे रही है उनका कहना था कि राज्य सरकार द्वारा भी उन्हें उनकी सेवा को देखते हुए काफी सहयोग दिया जा रहा है और सरकार ने भी उनकी सेवा की सराहना की है। पत्रकार वार्ता में बोले महाराज भी उपस्थित थे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
हंस फाउंडेशन उत्तराखंड के 5 जिलों में शीघ्र डे मीड डे मील सेवा प्रारंभ करेगा: मंगला माता


Post A Comment: