महायज्ञ से पूर्व महिलाओं ने निकाली, त्रिवेणी घाट से महिला शक्ति कलश यात्रा
ऋषिकेश,18अप्रैल। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रज्ञा मंडल ऋषिकेश द्वारा आयोजित ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कॉलेज प्रांगण में चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महा यज्ञ का शुभारंभ महिला शक्ति मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। बृहस्पतिवार से शुरू 21अप्रैल तक आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दौरान त्रिवेणी घाट से भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई ।जिसका शुभारंभ ऋषिकेश महापौर अनीता ममगांंई ने किया, जोकि नगर के मुख्य मुख्य मार्गो से होकर भरत मंदिर इंटर कॉलेज प्रांगण तक पहुंची । जहाँ विश्व शांति के साथ ऋषिकेश तीर्थ नगरी की गरिमा को बनाए रखने की कामना को लेकर 24 कुंडीय यज्ञ का शुभारंभ गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या के मार्गदर्शन में शुरू किया गया । जहां देव संस्कृति विश्वविद्यालय के धर्म विज्ञान विभाग के छात्र छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने जितेंद्र मिश्रा ,कालीचरण, गोरखपुर से आए अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा हरियाणा से आए मारकंडे पांडे कुरुक्षेत्र के रणवीर सिंह के निर्देशन में गायत्री मंत्रों के साथ हवन कुंड में आहुति भी दी ।इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ओम प्रकाश तेजरा ने बताया कि यह आयोजन विश्व शांति की कामना को लेकर किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रकाश बिजलवान, शशांक चौधरी, सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया । डॉ. ओम प्रकाश तेजरा ने यह भी बताया कि शांतिकुंज के मार्गदर्शन में आगामी 2 जून से आयोजित देश और विदेश में भी 9 वर्षीय मातृशक्ति ,श्रद्धांजलि के साथ घर घर उपासना व घर घर यज्ञ का अभियान भी चलाया गया है। जिसके अंतर्गत आगामी 2 जून को गायत्री जयंती के अवसर पर देशभर के करीब ढाई लाख घरों में एक साथ एक समय में ही गायत्री महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। उनका कहना था । कि इस अनोखी पहल का उद्देश्य संस्कारों की पुनर्स्थापना, वातावरण परिशोधन ,समग्र स्वास्थ्य ,मानवोचित गुणों का विकास, सकारात्मक ऊर्जा संवर्धन , शक्ति का उदय ,वैचारिक उत्कृष्टता ,प्रतिभा संवर्धन, तथा पर्यावरण का संरक्षण भी है। यह कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण पुरोहितों का प्रशिक्षण यज्ञ से पहले जनसंपर्क स्थान का चयन आदि करना भी होगा।

Post A Comment: