ऋषिकेश,18अप्रैल। टप्पे बाजों द्बारा एक ठेकेदार के खाते से लगभग एक लाख निकाले जाने के बाद पुलिस में दी गई, तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई  कर दी गई है ।प्राप्त समाचार के अनुसार रमेश दत्त बेलवाल निवासी विस्थापित कॉलोनी पशुलोक ऋषिकेश द्वारा पुलिस में दी गई तहरीर में कहा गया, कि उनके मोबाइल फोन पर 17/18 अप्रैल की आधी रात्रि मैं मोबाइल पर संदेश प्राप्त हुआ। कि उनके पंजाब नेशनल बैंक  के खाते से 9 बार में एक लाख से अधिक की रकम निकाली जा चुकी है। जबकि उनका कहना है कि उनके द्वारा रात्रि में कोई भी रकम नहीं निकाली गई है। यह संदेश प्राप्त होते ही उनके हाथ पांव फूल गए ।और उन्होंने सुबह ऋषिकेश कोतवाली में अपने पैसे निकाले जाने की सूचना दर्ज करा दी है। जिसके बाद पुलिस द्वारा पंजाब नेशनल बैंक शाखा से उनके खाते की जानकारी जुटाकर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

Post A Comment: