लोकसभा चुनाव के इस चरण में एक पूर्व प्रधानमंत्री और चार केंद्रीय मंत्री चुनाव मैदान में हैं। भाजपा अपनी 27 सीटों को बचाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस 2014 में इन निर्वाचन क्षेत्रों में जीती गई 12 सीटों को बचाने के साथ अपना प्रदर्शन बेहतर करने की उम्मीद कर रही है।
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के अलावा ओडिशा में 35 विधानसभा सीटों और तमिलनाडु में 18 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हुआ। तमिलनाडु में कुल 39 में से 38 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। बंगाल में कई जगहों पर हिंसा की घटनाएं हुईं। चोपड़ा में तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हुई। इस दौरान एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम टूट गई। उधर, ओडिशा के गंजाम में वोट देने के लिए कतार में लगे 95 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
बिहार के बांका में कुछ मतदाताओं ने दोबारा वोटिंग की कोशिश की। उन्हें रोकने की कोशिश में दोनों सुरक्षाकर्मियो को हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें छह ग्रामीण घायल हुए। छत्तीसगढ़ में मतदान के दौरान हिंसा की घटना हुई। राज्य के राजनंदगांव जिले में नक्सलियों ने एक आईईडी विस्फोट किया जिसमें आईटीबीपी के एक जवान को मामूली चोटें आईं।
*कहां कितना हुआ मतदान-*
उत्तरप्रदेश- 58.12%
बंगाल- 75.27%
बिहार- 58.14%
ओडिशा- 57.41%
असम- 73.32%
मणिपुर- 74.69%
महाराष्ट्र- 55.37%
जम्मू कश्मीर- 43.37%
छत्तीसगढ़- 68.70%
कर्नाटक- 61.80%
पुड्डुचेरी- 72.40%
तमिलनाडु- 61.52%


Post A Comment: