ऋषिकेश। श्री सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव जहां उत्साह एवं श्रद्धा पूर्वक  मनाया गया ।वहीं इस अवसर पर भगवान श्री जी की शोभायात्रा भी बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। सकल दिगंबर जैन समाज ऋषिकेश द्वारा आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के दौरान श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर हरिद्वार रोड पर आयोजित बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों के चलते प्रातः प्रक्षाल एवं पूजा के अतिरिक्त श्री जी का अभिषेक व आरती की गई। तथा दोपहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में जैन समाज के धर्मगुरु के अतिरिक्त विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां भी मौजूद थी ।जो कि नगर के मुख्य- मुख्य मार्गो से होती हुई, वापस दिगंबर जैन पंचायती मंदिर हरिद्वार रोड पर समाप्त हुई ।जिसका नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत भी किया। शोभा यात्रा का प्रारंभ उत्तराखंड के राज्य मंत्री अध्यक्ष उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग पदम श्री डॉ आर के जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में   हरी झंडी दिखाकर  किया ।इस अवसर पर पूर्व विधायक रुडकी के सुरेश चंद जैन विशिष्ट अतिथि सरवन जैन विशिष्ट अतिथि अखिल जैन , मुख्य रूप से उपस्थित रहे । सभी कार्यक्रम जैन समाज के अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन की अध्यक्षता व महामंत्री प्रदीप कुमार जैन के संचालन में आयोजित किए गए ।जिसमें रमेश चंद जैन, अनीता जैन, मुद्ददुला जैन,  दिव्या जैन, स्वाति जैन, नेहा जैन  सहित काफी संख्या में जैन समाज से जुड़े लोग उपस्थित थे

Post A Comment: