ऋषिकेश, 16अप्रैल। स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन की ओर से 40 मेधावी स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। फाउंडेशन ने एक साल तक की पाठ्य सामग्री बच्चों को देने के साथ ही उन्हें स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए हफ्ते में एक दिन सफाई अभियान चलाने को लेकर जागरूक किया।
मंगलवार की सुबह स्वर्गाश्राम-जौंक में समाजसेवी पार्वती नेगी और दिनेश सिंह पुंडीर ने बच्चों को कॉपियां, रजिस्टर, पेन, पेंसिल, कलर सहित अन्य पाठ्य सामग्री देकर उन्हें अच्छे से पढ़ने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है इसीलिए इनकी मजबूती को इन्हें पढाई को प्रोत्साहित करना चाहिए। जिससे ये बच्चे पढ़ लिखकर देश और समाज का नाम रोशन कर सके। अगर एक बड़ा व्यवसायी अपने आसपास रहने वाले 10-10 गरीब मेधावी बच्चों के पढाई का बीड़ा उठा ले तो कोई भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहेगा। इससे देश में गरीबी का अनुपात भी घटेगा।
स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन की डायरेक्टर विजय शंकर राय ने कहा कि फाउंडेशन देश के कई हिस्सों में स्वच्छता को लेकर काम कर रही है। इसके साथ ही समाज सेवा से जुड़ें भी काम कर रही है। बच्चों को पढाई में कोई दिक्कत न आये इसीलिए पिछले 6 सालों से अलग-अलग जगहों पर मेधावी छात्रों को समय-समय पर पाठ्य सामग्री बांटती रहती है। यह कार्य आगे भी सभी के सहयोग से जारी रहेगा। फाउंडेशन के प्रभारी अनूप कोठियाल ने बताया कि इस दौरान बच्चों को स्वच्छता को लेकर भी जागरूक किया गया। उन्हें हैंड वाश कैसे करतें हैं बताया गया। दूषित हाथ से ही अनेकों बीमारियां फैलती है। उन्हें स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया । साथ ही उन्हें घर, स्कूल और मोहल्ला साफ सुथरा रखने का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर योगी गौरव नेगी, अनीता देवी, बसन्ती देवी,कृष्णा देवी, अर्जुन नेगी, नेहा , सागर, सोनम, राहुल, दीपक, विपिन, सोना, अरमान, आदित्य, अमन भद्री, करण भद्री, सहित अन्य मौजूद थे।
फोटो-मंगलवार को स्वर्गाश्राम-जौंक में समाजसेवी पार्वती नेगी ने मेधावी बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी।

Post A Comment: