ऋषिकेश,16अप्रैल। आदर्श विद्यालय ढाल वाला में आयोजित प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यालय में अधिक से अधिक छात्रों को प्रवेश दिलाए जाने के साथ शिक्षा का स्तर बढ़ाए जाने पर जोर दिया गया। मंगलवार को आयोजित ढाल वाला में एक कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र नगर के उप शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार उप्रेती ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन उपस्थित लोगों से आह्वान किया की वह अपने प्रयासों से सरकारी विद्यालयों में अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को प्रवेश दिलाने में सहयोग करें जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ सभी बच्चों को मिल सके ।उन्होंने कहा कि विद्यालय में सभी भौतिक सुविधाओं को भी उपलब्ध कराया जाए, उनका किस प्रकार की जागरूकता अभियान के दौरान बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर निकाले जाने का भी अवसर प्राप्त होता है ।प्रधान अध्यापिका सुनीता घिल्डियाल ने भी  सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का भी प्रवेश सरकारी विद्यालयों का जाने का आह्वान किया। क्षेत्र के सभासद विनोद सकलानी ने सरकारी स्कूलों में नवाचारी कार्यक्रम लागू किए जाने से बच्चों में उत्साहवर्धन के जाने के बाद की। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक समन्वयक जबर सिंह पवार ,सरिता भंडारी, अनूप प्रेमा बड़ौला, प्रवीण अरोरा, मंजू शर्मा ,सिद्धू ढोला, विजयलक्ष्मी भंडारी, रामचंद्र , गीता देवी ,सीता देवी काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे ।

Post A Comment: