ऋषिकेश,04अप्रैल। द हंस कल्चर सेंटर तथा श्री हंस लोक जन कल्याण समिति द्वारा माता श्री राजेश्वरी देवी का दो दिवसीय  जन्मदिन 6 अप्रैल से  ऋषिकेश स्थित गंगा किनारे मातृशक्ति दिवस के रूप में भोले महाराज तथा मंगला माता के सानिध्य में मनाया जाएगा। यह जानकारी संस्था के प्रचार प्रमुख स्वामी शिवकृपानंद ने  गंगा रिसोर्ट मे बृहस्पतिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए बताया कि माता श्री राजेश्वरी देवी की पावन जयंती के अवसर पर भोले महाराज तथा मंगला माता लोगों में राष्ट्र प्रेम व राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने, समाज में शांति एकता एवं सद्भाव का वातावरण बनाने तथा आध्यात्मिक ज्ञान को व्यवहारिक रूप से जानने के लिए धर्म ग्रंथों के आधार पर सारगर्भित सत्संग प्रवचन भी करेंगे ।समारोह में राजेशवरीश्देवी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान 6 अप्रैल को सत्संग प्रवचनों के साथ  शाम को 6:00 से 9:00 बजे तक भजन संध्या आयोजित की जाएगी ।जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक सुरेश वाडेकर, भगवान गणेश जी की वंदना भगवान शिव तथा सदगुरु महाराज की महिमा तथा आदि शक्ति मां जगदंबा की महिमा के साथ सत्संग ,ज्ञान एवं भक्ति पूर्ण भजनों की प्रस्तुति देंगे ।इसी के साथ भारतीय संस्कृति का व्यापक प्रचार-प्रसार करने समाज सेवा जन कल्याण तथा धर्म के मूल तत्व अध्यात्मिक ज्ञान पर विस्तार पूर्वक चर्चा भी होगी। जिसमें 5000 से अधिक लोग प्रतिभाग करेंगे। पत्रकार वार्ता में शिवकृपानंद, राकेश सिंह ,सुरेश वर्मा, वीके त्यागी, परमेंद्र बिष्ट ,प्रदीप राणा भी उपस्थित थे।

Post A Comment: