ऋषिकेश,04अप्रैल। ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्रों में चुनाव की वजह से पुलिस व्यस्त होने के कारण अपराधियों की हौसले बुलंद हो रहे हैं  । बृहस्पतिवार की सुबह ऋषिकेश चीला मार्ग पर झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला। जिसकी सूचना वॉक पर जाते हुए लोगों ने झाड़ियों के पास एक व्यक्ति को मरे हुए देखने के बाद  लक्ष्मण झूला थाना अध्यक्ष राकेन्द्र सिंह कठेत को दी ।जो कि फोर्स के थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में ले लिया ।मृत व्यक्ति की तलाशी लेने पर किसी भी तरह का कोई पहचान पत्र आदि नहीं मिला। पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश एम्स भेजने के बाद आसपास के थानों व चौकियों में मृत व्यक्ति की पूछताछ हेतु सभी थाने चौकी में फोटो भेज दी गई है। वही थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला राकेंद्र सिंह कठैत का   आशंका जताई है कि इस व्यक्ति की कहीं और हत्या की गई है। जिसके बाद शव को यहां लाकर डाल दिया गया है। जिसकी हर तरह से जांच की जा रही है । जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि होगी ।मृत व्यक्ति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Post A Comment: