ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर बृहस्पतिवार की शाम ग्राम प्रधान अनीता असवाल, तथा नगर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश धीगडा के नेतृत्व में नगर महापौर अनीता ममगांई भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा महामंत्री पंकज शर्मा के प्रयास से सैकड़ों अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है बी प्रकाश जी मीणा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी की घोषणा पत्र से नाराज होकर और राहुल गांधी का अलगाववादियों और देशद्रोहियों के समर्थन में वक्तव्य देने के चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी को तिलांजलि देदी जो पार्टी देशहित और राष्ट्रहित हित के बारे में नहीं सोचती उस पार्टी में रहना बेकार है इसी के चलते वेद प्रकाश धीगडा हाथ का साथ छोड़ कर फूल का दामन थाम लिया नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से काफी प्रभावित हुए उन्होंने कहा अब देश का भविष्य प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में सुरक्षित हैं मोदी के अलावा देश को सुरक्षित और विकास की अग्रिम पंक्ति में ले जाने में प्रधानमंत्री मोदी सक्षम है।


Post A Comment: