ऋषिकेश,13अप्रैल। विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे पांच लोग उस समय घायल हो गए ,जब लक्ष्मण झूला  कांडी मार्ग पर उनकी वैगनआर  गणेश पुर से 5 किलोमीटर आगे गहरी खाई में जा गिरी ।सभी घायलों को ऋषिकेश एम्स में उपचार हेतु लाया गया है ।लक्ष्मण झूला पुलिस के अनुसार शनिवार की देर शाम को एक बैगन आर  डीएल 5j 1505 मे सवार होकर दिल्ली से ग्राम  भूखंडी मे एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। कि  गणेशपुर से 500 मीटर आगे वैगनआर खाई में जा गिरी। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ऋषिकेश एम्स में आपातकालीन सेवा 108 द्वारा उपचार हेतु रात 9:30 बजे भर्ती कराया गया। जिनके नाम आशीष पुत्र स्वयंवर सिंह निवासी भूखंड यमकेश्वर, अमित पुत्र प्रकाश ,प्रकाश प्रीतम सिंह निवासी दिल्ली ,नितिन शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी कंडोली ,चंद्रपाल निवासी शाहदरा दिल्ली बताए गए हैं। एम्स में सभी का उपचार जारी है ।

Post A Comment: