देहरादून। उत्तराखण्ड में भाजपा-कांग्रेस के बीच ही लोकसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। इस चुनाव में जहां एक और इन दलों के कईं वरिष्ठ नेताओं को आराम दिया जा चुका है तो वहीं दूसरी ओर कईं दिग्गज चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। 
       इन्ही में से दो दिग्गज हैं नैनीताल-ऊध्मसिंहनगर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत और भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट जिनका राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा हुआ है। साथ ही यह चुनाव इनका सियासी भविष्य भी तय कर देगा।  वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में रानीखेत विधानसभा सीट से चुनाव हार चुके अजय भट्ट और हरिद्वार ग्रामीण के साथ ही किच्छा विधानसभा से चुनाव हार चुके हरीश रावत को भी इस लोकसभा चुनाव में अंदरखाने उनकी ही पार्टी के  कुछ नेता नुकसान भी पंहुचाने का प्रयास कर रहे हैं। टिकट न मिलने से नाराज पूर्व भाजपा सांसद बलराज पासी और खुद पर मुकदमा दर्ज होने के बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे भी ऽुलकर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्टð के पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरपफ टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह भी हरीश रावत के प्रचार से दूरी बनाए हुए हैं। बता दें कि भाजपा ने अजय भट्ट के तौर पर 21 साल बाद नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट पर किसी ब्राह्मण प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है. हालांकि वर्ष 1951 से इस सीट पर 10 बार कांग्रेस और तीन बार भाजपा प्रत्याशी का कब्जा रहा है। इन दोनों पार्टी के नेता अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर भाजपा ही जीतेगी। लोगों ने बीजेपी को जिताने का मन बना लिया है। वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि इस चुनाव में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। इसके अतिरिक्त किसानों का मुद्दा है जिन्हें मोदी जी ने ठगा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पिछले चुनाव में वादा किया था कि यहां डबल इंजन की सरकार बना दिए जाने के बाद वे किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। लेकिन आज सरकार बने दो साल हो गए, एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया। यहां यह भी बता दें कि उत्तराखण्ड में भाजपा-कांग्रेस के बीच ही लोकसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। इस चुनाव में जहां एक और भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं बीसी खण्डूरी और भगत सिंह कोश्यारी को आराम दिया है तो वहीं दूसरी ओर कईं दिग्गज चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। इध्र कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत भी मैदान में आ चुके हैं।

Post A Comment: