ऋषिकेश 1 अप्रैल को कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश की बैठक कांग्रेस भवन ऋषिकेश में हुई। बैठक का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने किया । अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी रहे कांग्रेस जनो को वार्डो की जिम्मेदारी दी गई विशेष कर विजयी पार्षदों को कहा गया कि सभी पार्षद सबके साथ मिलकर वार्डो में घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी श्री अम्बरीष कुमार का व कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे, वरिष्ठ कांग्रेस जन रोज शाम बाजार में जनसम्पर्क करेंगे । कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि कांग्रेस से उम्मीद लगाये है कि देश को विकास करेंगी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने तीन राज्यों में जो वादे किये थे वो तीन दिन में पूरे किये ।भाजपा से लोग त्रस्त है कांग्रेस उत्तराखंड की पाँचो सीट जितेगी। बैठक में प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला,ए सी सी सदस्य जयेन्द्र रमोला पूर्व अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा,अरविन्द जैन, वेदप्रकाश शर्मा, प्यारे लाल जुगरान,विमला रावत,पार्षद राकेश सिंह, पार्षद देवेंद्र प्रजापति ,पार्षद जगत नेगी,पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद रीना गुप्ता, पार्षद शकुंतला शर्मा, पार्षद राधा रमोला,मुमताज हाशिम,प्रदीप चन्द्रा,रामकुमार विचार रखे।बैठक में अमरजीत धीमान, अजय दास,जितेन्द्र पाठी,चन्दन सिंह पंवार,तुषार बैनर्जी, राहुल पाण्डे,गौतम नौटियाल,वेद प्रकाश धीगंडा,सरोजनी थपलियाल,वीरेंद्र सजवाण,अमित पाल रामुमार भारतिये,तनवीर सिंह उमा देवी,सहदेव राठौर,सावित्री देवी, सोहन लाल ,जितेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे ।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
राजनीति
लोकसभा चुनाव को लेकर ऋषिकेश कांग्रेस में मंथन, पार्षदों को दी जिम्मेदारी


Post A Comment: