देहरादून। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी व पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने सुबह करीब आठ बजे अपना वोट डाला। इस दौरान उनकी बेटी आरुषि उनके साथ पहुंची और उन्‍होंने भी अपना वोटा डाला। वहीं, महापौर सुनील उनियाल गामा और विधायक गणेश जोशी ने भी सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदन से पहले पूर्व सीएम व हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने पूजा अर्चना की। इसेक बाद वह केंद्रीय विद्यालय कैंट रोड हाथीबड़कला में पहुंचे और अपना वोट डाला। इस दौरान रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि लोगों में खासा उत्‍साह है। इस बार 2014 से ज्‍यादा लोगों में उत्‍साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्र में लाइनों पर लग गए थे। यह इस बात का प्रमाण है कि लोग मन बनाकर आए हैं।

Post A Comment: