देहरादून ।  विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के सत्रहवें महासमर का आगाज आज होने जा रहा है। पहले चरण में उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर एक साथ मतदान होगा। इस चुनाव में भाजपा अपनी केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के भरोसे मैदान में उतरी है तो कांग्रेस की एक मात्र उम्मीद एंटी इनकंबेंसी फैक्टर ही कही जा सकती है। अब कौन किस पर भारी पड़ेगा, यह तो आगामी 23 मई को नतीजों के बाद ही साफ होगा। इतना जरूर है कि सियासी पार्टियों ने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देने के लिए हर पैंतरा चल दिया है।

आमने-सामने का मुकाबला

पांचों सीटों टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल व हरिद्वार में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही दिख रहा है, हालांकि दो मैदानी सीटों नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बसपा इसमें शामिल होने की पूरी मशक्कत कर रही है। वैसे पांच सीटों पर कुल 52 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। 

एक केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, एक राज्यसभा सदस्य, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, कुल तीन मौजूदा लोकसभा सदस्य, ये सब दिग्गज इस बार भाजपा और कांग्रेस के वे सूरमा हैं जो मैदान में एक-दूसरे से लोहा ले रहे हैं। 



Post A Comment: