ऋषिकेश,03अप्रैल। लक्ष्मण झूला थानाअंतर्गत चीला जल विद्युत गृह के निकट एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस इस मामले में हत्या की आशंका जता रही है।
 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह नहर के किनारे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सड़क किनारे एक शव के पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की। थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला राकेन्द्र कठैत ने बताया कि 40 वर्षीय मृतक के पास पहचान संबंधी कोई वस्तु नहीं मिली। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। आशंका जताई जा रही है ,कि संभवत  मृतक के शव को कहीं अन्य जगह हत्या कर  यहां फेंंका गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Post A Comment: