ऋषिकेश,03अप्रैल। श्रीनगर गढ़वाल से ऋषिकेश बस स्टैंड के पास एक होटल में ठहरे, अपने दोस्त के साथ एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार अंकित सिंह कठैत उम्र 21 वर्ष पुत्र विक्रम सिंह कठैत निवासी पंचोली जिला चमोली  जोकि मंगलवार की देर रात ऋषिकेश संयुक्त बस अड्डे पर स्थित एक होटल में अपने दोस्त के साथ कमरा लेकर ठहरे थे ।जिन्होंने रात 11:00 बजे की एक साथ खाना खाया और दोनों अलग अलग सो गए ।लेकिन लाभ 2:30 बजे करीब अंकित की तबीयत खराब हो गई ,जिसे लेकर उसका दोस्त हिमांशु रावत राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचा ।लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Post A Comment: