ऋषिकेश। अर्थ डे(Earth Day) पर इनरव्हील क्लब ऋषिकेश एवं इनरव्हील क्लब लक्ष्मण झूला दोनों ने मिलकर संयुक्त रूप से एक रैली का आयोजन किया।
इस रैली में गंगा वैली स्कूल लक्ष्मण झूला के क्लास फिफ्थ(5) तक के बच्चों ने भाग लिया। रैली सरकारी हॉस्पिटल लक्ष्मण झूला से शुरू हो कर राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मण झूला मे समाप्त हुई।
दोनों क्लबों द्वारा Earth Day पर कला प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं अर्थ डे पर वृक्षारोपण कार्यक्रम पौधा रोपो धरती रोको के अंतर्गत वृक्ष लगाए गए मुख्य अतिथि नगर पंचायत के चेयरमैन श्री माधव अग्रवाल जी थे जिन्होंने बच्चों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासद नवीन राणा एवं जितेंद्र धाकड़ उपस्थित रहे। क्लब द्वारा सभी 160 बच्चों को जूस, स्नैक्स और फल वितरित किए गए इसके अतिरिक्त सभी कक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को फर्स्ट, सेकंड व थर्ड प्राइज दिए गए।
प्रदूषण हटा धरती को बचाने की इस मुहिम में दोनों इनरव्हील क्लब ने आज का यह कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर इस ऋषिकेश क्लब से अध्यक्षा रेखा गर्ग, सचिव सलोनी गोयल, ट्रेजरार रश्मि अग्रवाल एवं इनरव्हील लक्ष्मण झूला की अध्यक्षा रिचेल राय सचिव बिपाशा राय ट्रेजरर राधा जैन, शीलू शर्मा व रीता कौशिक आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Post A Comment: