ऋषिकेश,22अप्रैल। आगामी 7 मई अक्षय तृतीया से प्रारंभ होने वाली चार धाम यात्रा के चलते गढ़वाल आयुक्त द्वारा पिछले दिनों ऋषिकेश में गढ़वाल के सभी अधिकारियों की बुलाई गई बैठक के दौरान समय पूर्व तैयारियों को कर लिए जाने के लिए दियेे गए आदेशों का नहीं हो पा रहा है पालन। जिसके कारण ऋषिकेश में खुलने वाले यात्रियों के पंजीकरण कार्यालय भी अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। जिससे चार धाम की यात्रा पर जाने वाले पैदल यात्रियों को ऋषिकेश में गंगा किनारे या धर्मशाला में अपना समय व्यतीत करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऋषिकेश यात्रा टर्मिनल पर खुलने वाले यात्रियों के पंजीकरण हेतु बायोमेट्रिक पंजीकरण कार्यालय ने अभी अपना कार्य प्रारंभ नहीं किया है ।जिस के संबंध में बायोमेट्रिक पंजीकरण कार्यालय के प्रभारी एस .श्रीनिवासन का कहना है कि अभी उनका स्टाफ नहीं आया है, जिसके आने पर पंजीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा ।यहां यह भी बताते चलें कि चार धाम की यात्रा पर जाने वाले पैदल यात्रियों का ऋषिकेश में आना प्रारंभ हो गया है। जो कि अपने पंजीकरण कराए जाने की प्रतीक्षा में गंगा किनारे या धर्मशाला में अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। ज्ञात रहे की 7 मई अक्षय तृतीया को बद्रीनाथ केदारनाथ के कपाट यात्रियों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे ।जिसकी तैयारी को लेकर हाल ही में ऋषिकेश में गढ़वाल आयुक्त बीवी आर पुरुषोत्तम ने भी सभी अधिकारियों की बैठक लेकर समय पूर्व तैयारियों को अंजाम दिए जाने के निर्देश दिए थे ।लेकिन आज तक उन आदेशों पर कोई पालन होता नहीं दिखाई नहीं दे रहा है। जिससे पैदल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है ।जिनका कहना है कि यदि उनका पंजीकरण नहीं हुआ तो वह मंदिर खुलने के बाद समय पर दर्शन नहीं कर पाएंगे। बिहार से आया रामखिलावन के नेतृत्व में 5 यात्रियों के दल ने बताया कि वह 1 महीने पहले बिहार से चार धाम यात्रा के लिए चले थे। जोकि 18 अप्रैल को ऋषिकेश पहुंच गए थे। और तब से वह यहां गंगा किनारे ठहरे हैं।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का नहीं हो रहा है पंजीकरण ,पैदल यात्री ठहरे गंगा किनारे


Post A Comment: