ऋषिकेश,02मार्च ।ऋषिकेश  रानीपोखरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को अवैध असलहे के साथ  गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक  पिस्टल 7.65 बोर, एक रिवाल्वर , एक बंदूक वह जिंदा  कारतूस भी पुलिस ने  बरामद किये है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की की जा रही तैयारी  पुलिस के अनुसार ऋषिकेश रानीपोखरी पुलिस द्वारा  संयुक्त रूप से  वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए  देहरादून मार्ग पर  मंगलवार की दोपहर तलाशी अभियान चलाया जा रहा  था कि र भगवान सिंह चौहान पुत्र सूर्यवीर सिंह चौहान उम्र 45 वर्ष  निवासी ग्राम डांडी थाना रानी पोखरी जो कि प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करता था।  को जब देहरादून नेशनल हाईवे पर  जब रोकने का प्रयास किया गया तो वह पुलिस को देख कर भागने लगा ।उसको भागता देख पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसके पास से रानीपोखरी पुलिस को तलाशी लेने पर एक अदद पिस्टल 3 पॉइंट 6 5 बोर एक रिवाल्वर एक बंदूक वा कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए पूछताछ किए जाने पर आरोपी युवक ने बताया कि वह रानीपोखरी क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और लोगों को डराने धमकाने के लिए इन हथियारों का उपयोग करता है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया ।और उसको न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है ।वही अपराधीक इतिहास के बारे में भी जानकारियां जुटाई जा रही है।

Post A Comment: