ऋषिकेश,02अप्रैल। ग्राम सभा तपोवन क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने गढ़वाल जल संस्थान के कार्यालय पर प्रदर्शन कर जलकल अभियंता को ज्ञापन दिया । मंगलवार को ग्राम सभा तपोवन के सैकड़ों लोगों ने ऋषिकेश स्थित गढ़वाल जल संस्थान के कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन कर एक ज्ञापन दिया जिसमें कहा गया कि अभी गर्मी की शुरुआत हुई भी नहीं है की पूरे क्षेत्र में पानी की किल्लत से 1 महीने से बनी है जिसके कारण लोगों को पानी की बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया तपोवन क्षेत्र एक पर्यटन के रूप में भी विख्यात है। इसे लेकर पहले भी कई बार ज्ञापन दिया गया है ।लेकिन कोई कार्रवाई ना कर विभाग गहरी निंद्रा में सोया है । ज्ञापन देने वालों में शांति नेगी, मंजू देवी ,प्रभादेवी, अनीता देवी, बसंती देवी ,,कलावती, अनारी देवी, मुकेश भंडारी अनिल भंडारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
पेयजल की समस्या को लेकर तपोवन क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर किया प्रदर्शन


Post A Comment: