ऋषिकेश। रोटरी क्लब ऋषिकेश,   रक्षा फाउंडेशन , एवं  उत्तराखंड स्टेट चैप्टर  ऑफ आईआरआईए के संयुक्त  प्रयासों से  राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में  स्कूल शूज वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय की  निर्धन छात्राओं को क्लब द्वारा IRIA के सहयोग से स्कूल शूज वितरित किए गये एवं उत्तराखंड स्टेट चैप्टर ऑफ IRIA की सेक्रेटरी डॉ मंजू  सैनी द्वारा सभी बालिकाओं को भ्रूण हत्या के लिए जागरूक किया एवं बालिकाओं को स्वच्छता संबंधी जानकारियां प्रदान की ...
इस अवसर पर IRIA President डॉ राजीव आजाद , Mrs हार्दिक पटेल एवं Pres.Elect डॉ सक्सेना उपस्थित रहे..
 रोटरी क्लब अध्यक्ष राजीव गर्ग जी ने बताया की क्लब स्कूल में समय-समय पर अपना योगदान देता रहता है इसी कड़ी में स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती रचना अग्रवाल  के अनुरोध पर  क्लब द्वारा  स्कूल शूज वितरण  किया गया...
 उन्होंने बताया  की  वे  IRIA के अत्यंत आभारी है
जिन्होंने उनकी मुहिम रक्षा फाउंडेशन के तहत बालिकाओं के लिए शूज उपलब्ध कराएं  IRIA उत्तराखंड व अन्य जगहों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है..  अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्य नितिन गुप्ता जी गोपाल अग्रवाल,  डॉ राजेंद्र गर्ग, डॉ हरिओम प्रसाद, डॉ बीएम सोनी, शरद गुप्ता,  आदि उपस्थित रहे।

Post A Comment: