ऋषिकेश,02अप्रैल । हरिद्वार लोकसभा के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने नगर में विशाल स्कूटर रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया । मंगलवार को ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर स्थित व्यापार सभा भवन से निकाली गई, महिला मोर्चा द्वारा स्कूटर रैली को हरिद्वार लोकसभा सांसद प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आयुषी पोखरियाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया । जो की देहरादून मार्ग, लक्ष्मण झूला मार्ग, मेन बाजार ,त्रिवेणी घाट, तिलक रोड ,रेलवे रोड से होती हुई पीडब्ल्यूडी पहुंचकर समाप्त हुई ।स्कूटर रैली को रवाना करने से पूर्व आयुष पोखरियाल ने कहा कि यह पहली महिला सशक्तिकरण को भी मजबूत करती है उनका कहना था कि इस बार यह चुनाव दो दलों के बीच लड़ा जा रहा है। एक और कौरव की सेना है ,तो दूसरी और पांच पांडव जो कि न्याय के लिए लड़ रहे हैं ।उनका कहना था, कि इस धर्म युद्ध में भारतीय जनता पार्टी ही विजय प्राप्त करने जा रही है। जो कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाएगी ।आयुष पोखरियाल ने कहा कि उनकी विपक्षी पार्टी कांग्रेस राज्य की जनता को गुमराह कर रही है। जिससे जनता नाराज है ।और वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेगी ।उनका कहना था कि उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजय प्राप्त करेगी ।और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी ।इस बार यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी की सरकार 400 के पार के नारे को लेकर चुनाव मैदान में हैं। जिसे देश की जनता का पूरा समर्थन प्राप्त है। रैली को सफल बनाने में महिला मोर्चा की लोकसभा की प्र्अभारी अनुराधा वालिया ,प्रदेश कोषाध्यक्ष रुचि भट्ट, रैली संयोजक स्नेह लता शर्मा, सह संयोजक सरला अग्रवाल ,चारू माथुर कोठारी, कविता शाह, आरुषि पोखरियाल, सरिता जोशी ,संयोजक डोईवाला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रभारी महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा जोशी, सरोज डिमरी ,,कुसुम सिद्धु ,मोनिका गर्ग, रोमा सहगल माधुरी गुप्ता नेहा नेगी , सीमा शर्मा सहित काफी संख्या मे महिला उपस्थित थी।


Post A Comment: