ऋषिकेश ,29अप्रैल। मुनि की रेती पुलिस ने चोरी करने के आरोप में दो लोगों को  गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह लक्ष्मणझूला क्षेत्र में कपड़े की दुकान पर दो लड़के पहुंचे और दुकानदार से लोवर खरीदा ।फिर उसे ₹2000 का नोट दिया ।दुकानदार ने खुल्ले पैसे ना होने का हवाला दिया तो लड़कों ने भी खुले पैसे ना होने की बात कही ।जिस पर दुकानदार ने कहा कि 2 मिनट रुको मेरे पास खुल्ले पैसे नहीं है। मैं अभी खुले पैसे लेकर आता हूं। दोनों लड़कों ने मौका देखते ही दुकानदार के गल्ले में रखे पैसे निकाल लिए ,और फरार हो गए। जैसे ही दुकानदार दुकान में पहुंचा तो दोनों लोग गायब हो गए थे। थोड़ी देर बाद जब दुकानदार ने  देखा तो पता चला कि गल्ले में से ₹5000 गायब थे ।उपरोक्त व्यापारी ने तुरंत इसकी सूचना मुनि की रेती थाने में दी ।उसके बाद यह दोनों लड़के तपोवन क्षेत्र में स्थित अन्य दुकान में पहुंचे ,और वहां पर भी इन्होंने इसी तरह चोरी की और दोनों फरार हो गए। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तो दोनों लड़कों की पहचान हो गई। दोनों लड़के डोईवाला के रहने वाले थे ।जिन्हें मुनि की रेती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और मुनि की रेती थाना लाकर दोनों से पूछताछ की गई ।दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और उनको न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। दोनों आरोपियों के पास से ₹6000 नकद बरामद हुए। बाकी रुपए दोनों ने खर्च दिए थे।
आरोपियों की पहचान सूरज पुत्र दिलीप निवासी केशव पुरी डोईवाला व सन्नी पुत्र काला निवासी केशवपुरी डोईवाला के रूप में हुई।

Post A Comment: