ऋषिकेश, 29अप्रैल। चारधाम यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन ने अपनी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है। जिसके चलते चार धाम यात्रा बस स्टैंड पर एक हेल्प डेस्क खोली जा रही है । इसी के साथ जिसमें सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एक छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे ।यह हेल्प डैस्क सुबह 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुली रहेगी। यह जानकारी यात्रा प्रशासक प्रेम लाल ने सोमवार को संयुक्त बस अड्डे पर स्थित यात्रा पर्यटन कार्यालय में संबंधित विभागों की बैठक के बाद पत्रकारों को देते हुए बताया कि डग्गामार वाहनों को रोके जाने के लिए इस बार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत दो चेक पोस्ट भी खोली गई है ।जिसमें यात्रियों की सूची के साथ यात्रा पर जाने वाली बस ऊपर होलोग्राम भी लगाया जाएगा । जिस वाहन पर होलोग्राम नहीं होगा ।उसे यात्रा पर जाने से रोका जाएगा तथा उन्हें यात्रा काल के दौरान ब्लैक लिस्टेड भी किया जाएगा । प्रेम लाल का कहना था कि यात्रियों की सुविधा बस अड्डे पर पीने के पानी के साथ रहने के लिए विश्राम घर भी पूरी साज सज्जा के साथ तैयार कर दिए गए हैं ।जिसमें रहने की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। इसी के साथ विद्युत व्यवस्था को भी सुचारु किया जा रहा है ।उन्होंने बताया कि बस अड्डे पर स्थानीय दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी यात्रा काल को देखते हुए हटा दिया गया। वहीं आरटीओ डॉ अनीता चमोला ने बताया कि उनके विभाग द्वारा यात्रा पर जाने वाले वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड दिए जाने की प्रक्रिया 15 अप्रैल से प्रारंभ हो गई है जिसके अंतर्गत 145 वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी कर दिया गया है विभाग की ओर से दो चेक पोस्ट एक भद्रकाली तथा दूसरी तपोवन पर खोली गई है जो कि 1 मई से विधिवत कार्य प्रारंभ कर देगी ।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
चारधाम यात्रा पर अवैध रूप से जाने वाली डग्गामार बसों को सख्ती के साथ रोका जाएगा

Post A Comment: