ऋषिकेश। -उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल के बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आज उत्तराखंड 108 एवं केकेएस फील्ड कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष  को ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है कि 108 आपातकालीन सेवा एवं खुशियों की सवारी सेवा में कार्यरत फील्ड कर्मचारियों को भविष्य में राज्य में आपातकालीन सेवा का संचालन करने वाली संस्था में वेतन भत्ता एवं लोकेशन सहित  समायोजित करने की मांग की गई l
     विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद अग्रवाल  से मिले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया है कि राज्य में 30 अप्रैल 2019 के उपरांत जो भी संस्था आपातकालीन सेवाओं का संचालन करें उस संस्था में इन सभी फील्ड कर्मचारियों को लोकेशन व वेतन भत्तों व वर्तमान में दी जा रही सुविधाओं सहित समायोजित किया जाए l
     जिससे इन कर्मचारियों के सम्मुख आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न ना हो l
      ज्ञात हो कि इससे पूर्व 108 आपातकालीन सेवाएं जीवीके कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा था जबकि अब यह सेवाएं किसी अन्य कंपनी द्वारा संचालन किया जाएगा l
     जिससे इस कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों के ऊपर रोजी रोटी का संकट मंडरा रहा है l
    इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल  ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि वह इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री से चर्चा वार्ता कर कोई ना कुछ समाधान निकालने का प्रयास करेंगे l
     प्रतिनिधि मंडल में महेश प्रसाद, मुनेंद्र नेगी, विपिन जगूड़ी , मनोज भंडारी , अरुण कुमार  जितेंद्र भट्ट ,धीरेंद्र, भगवती भवानी , सतीश भट्ट ,विनोद पवार सोहनलाल , विकास रतूड़ी, सुरेश राठौर, मनीष पाल आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे l

Post A Comment: