देहरादून I चारधाम यात्रा की शुरुआत में अब सिर्फ एक सप्ताह का समय शेष रह गया हैं। कह सकते हैं कि यात्रा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सरकार अब पहली बार औपचारिक तौर पर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने जा रही है।
आज को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज यात्रा व्यवस्था से जुडे़ विभिन्न संगठनों और शासन-प्रशासन के अफसरों के साथ यात्रा की तैयारी समीक्षा बैठक करेंगे। चुनाव आचार संहिता की वजह से इस बार यात्रा की तैयारियों पर असर पड़ा है। सरकार को निर्वाचन आयोग से मोहलत के लिए जो पैरवी बहुत पहले करनी चाहिए थी, वह बहुत बाद में जाकर की, ऐसे में सवाल ये है कि अंतिम समय में तैयारियों को कितनी रफ्तार दी जा सकेगी।


Post A Comment: