मसूरी। रविवार करीब समय प्रातः 6:00 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना दी गई कि मसूरी झील के निकट एक वाहन में आग लगी है, उक्त सूचना पर थाना मसूरी से पुलिस बल व फायर स्टेशन मसूरी से फायर टेंडर  मौके पर पहुंचे, मौके पर एक कार सँ0  UK -11- 4126 पर आग लगी हुई थी तथा वाहन में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक वाहन पूर्णत: जल चुका था। आसपास के लोगों से वाहन स्वामी के संबंध में पूछताछ की गई तो कुछ पता नहीं चल पाया। नंबर प्लेट के आधार पर वाहन व वाहन स्वामी के संबंध में जानकारी की जा रही है।

Post A Comment: