चार धाम यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित किया जाएगा 1 सप्ताह में कंट्रोल रूम
ऋषिकेश ,23 अप्रैल। जिलाधिकारी देहरादून एस.ए. मुरुगेशन ने कहा की ऋषिकेश तीर्थ नगरी में हाई कोर्ट के आदेश के अनुरूप तीर्थ नगरी में पसरे अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर पुनः अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाये जाने के साथ नगर में वनवे ट्रैफिक व्यवस्था को शक्ति के साथ लागू किया जाएगा । वहीं यात्रा व्यवस्था को लेकर बस टर्मिनल पर एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा । जिलाधिकारी डॉ. एस ए मुरुगेशन ने यह बात पत्रकारों से मंगलवार को ऋषिकेश में चार धाम यात्रा की अधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक के पश्चात बातचीत के दौरान कही, उन्होंने कहा संयुक्त स्टेशन बस अड्डे पर पसरे अतिक्रमण के साथ नगर के सभी अतिक्रमणकारियों के अतिक्रमण शक्ति के साथ हटाया जाएगे, साथ ही उनका सड़क पर रखा सामान भी जब्त किया जाएगा ।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि नगर में वन वे व्यवस्था को बनाए जाने के लिए स्थानीय प्रशासन व व्यापारियों के साथ एक बार फिर बातचीत की जाएगी ।उसके बाद ही निर्णय को अमल में लाया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस दौरान यात्रा बस अड्डे पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण भी किया।तथा अतिक्रमण कारियों को स्वंय अपने अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश भी दिए तो वही जिलाधिकारी ने अभी तक यात्रा तैयारियों पर पाई गई खामियों पर स्थानीय अधिकारियों को भी जहां खूब खरी-खोटी सुनाई । वह 1 सप्ताह में बस टर्मिनल पर यात्रियों की सुविधा कंट्रोल रूम भी स्थापित किए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया जहां यात्रा से संबंधित सभी सूचनाएं यात्रियों को मिल सकेगी जिलाधिकारी के साथ उप जिलाधिकारी प्रेमलाल पुलिस क्षेत्राधिकारी विरेंद्र सिंह रावत नगर निगम के सहायक आयुक्त उत्तम सिंह नेगी भी मौजूद थे ।

Post A Comment: