होटल धर्म शालाओं के संचालकों सहित 12 विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक
ऋषिकेश,23 अप्रैल। देहरादून के जिलाधिकारी द्वारा चार धाम यात्रा 2019 की  तैयारियों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में यात्रा से संबंधित स्थानीय धर्मशालाओ के संचालकों सहित 12 विभागों के अधिकारियों के साथ जमीनी स्थिति की समीक्षा की ।मंगलवार को नगर निगम के सभागार में  देहरादून के जिलाधिकारी एस .ए.मुरुगेशन ने परिवहन विभाग से संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ऋषिकेश द्वारा बसों की संख्या के संबंध में बातचीत किये जाने के साथ रोटेशन कार्यालय द्वारा प्रतिदिन यात्रियों की  सांख्यिकी के आंकड़े यात्रा प्रशासन को उपलब्ध कराए जाने पर जोर दिया, वही रोटेशन समिति द्वारा बस अड्डे पर चारों धामों का लोकल किराया बुकिंग किराए की सूची को कई स्थानों पर बड़े-बड़े होल्डिंग लगाकर डिस्प्ले किए जाने के लिए निर्देशित किया ।वहीं परिवहन विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले वाहनों के ग्रीन कार्ड की व्यवस्था के साथ यात्रा मार्गो पर चेक पोस्टों की स्थापना के साथ बसों की जांच भी कठोरता के साथ केकरने की बात भी कही। छोटे-बड़े वाहनों में  यात्रा के दौरान डस्टबिन लगवाए जाने को कहा। इसके अतिरिक्त चार धाम यात्रा मे रोटेशन समिति द्वारा परिवहन विभाग में कितने पंजीकृत हैं उन का आंकड़ा भी उपलब्ध कराने के साथ अवैध ट्रैवल एजेंटों पर  कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया । यात्रा मे आने के दौरान उत्तराखंड परिवहन निगम ऋषिकेश को अधिक बसों की व्यवस्था किये जाने को कहा गया ।  ऋषिकेश में पंजीकृत ट्रैवल एजेंटों की सूची परिवहन कार्यालय एवं उप जिलाधिकारी कार्यालय को नगर निगम के माध्यम से उपलब्ध कराना होगा। तो वहीं पुलिस विभाग द्वारा यात्रा के दौरान पुलिस चौकी पिकेट की व्यवस्था के साथ मुख्य मार्ग नटराज चौक, तहसील चौक , श्यामपुर बाईपास मार्ग पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनो को हटाए जाने के निर्देश भी दिये यात्रा सीजन के दौरान ट्रैफिक पुलिस , गंगा किनारे गोताखोर जल पुलिस , पुलिस व होमगार्ड की तैनाती पर भी जोर दिया गया ।चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया गया कि वह यात्रियों की सुरक्षा  के लिए विशेषज्ञों पर्याप्त स्टाफ की तलाशी व जीवन रक्षक दवाइयां व उपकरण ऑक्सीजन सिलेंडर आपातकालीन सेवा 108 की व्यवस्था भी अभी  से कर लिये जाने के निर्देश  दिए गए, यात्रियों के पेयजल की सुविधा को पुख्ता इंतजाम किये जाने कि  गढ़वाल जल संस्थान को निर्देशित किया गया। कि वह पेयजल की सभी  टंकियों की रंगाई पुताई मरम्मत के साथ स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करें। दिन में पानी की कमी होने के बाद टैंकरों के माध्यम से ही पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए। विद्युत विभाग को निर्देश करते हुए कहां कि यात्रा काल के दौरान विद्युत की आपूर्ति सुचारू रूप से की जाए ,यात्रा बस टर्मिनल में फोटो मैट्रिक में यात्रा में हजारों यात्रियों द्वारा लाइन में लगा कर पंजीकरण करवाया जाता है ।इस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए विद्युत की आपूर्ति नियमित होनी चाहिए ,पर्यटन विभाग को निर्देशित किया गया कि वह यात्रियों को सही जानकारी प्रचार प्रसार कर दें । लोक निर्माण को आदेशित किया गया कि वह सभी मार्गों को दूर करते हुए गड्ढा मुक्त बनाएं तथा डामरीकरण कर सभी चौराहों का सौंदर्य करण भी करें। खाद्य सुरक्षा विभाग को सीजन में नियमित रूप से मिलावटी खाद्य वस्तुओं को रोकने के लिए चेकिंग अभियान करें ।वन विभाग को यात्रा सीजन में यात्रा मार्ग  , श्यामपुर बाईपास मार्ग पर जंगली जानवरों के सड़कों पर आकर सुरक्षा की दृष्टि से पेट्रोलिंग किए जाने को निर्देशित किया। होटल व धर्म शालाओं के प्रबंधकों से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वह यात्रा सीजन में यात्रियों की सुविधा हेतु रात्रि 11:00 बजे तक गेट खुला रखें, होटल
व धर्मशाला  मे किराए सूची को भी  चस्पा करे। जो धर्मशाला काफी जीवनी एवं टूटी है उनकी मरम्मत भी कर ले जाने को निर्देशित किया गया बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, उप जिलाधिकारी प्रेमलाल ,एआरटीओ डॉ अनीता चमोला, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पंकज गुप्ता, हेमकुंड गुरुद्वारे के प्रबंधक दर्शन सिंह, संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति से चंदन सिंह पवार भानु गिरी नगर निगम के सहायक आयुक्त उत्सव सिंह नेगी, सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Post A Comment: