ऋषिकेश। अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेट टीम के कप्तान रहे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी उन्मुक्त चंद ने आज तीर्थ नगरी ऋषिकेश में कैलास गेट स्तिथ फाइव स्टेट रेस्तरां में अपनी प्रकाशित पुस्तक द स्काई इज द लिमिट के बारे में जानकारी साझा की।तीर्थ नगरी पहुँचे उन्मुक्त चन्द का गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे नेगी,रोटरी क्लब सेंटर के अध्यक्ष दीपक तायल एवं समाज सेवी राधे साहनी ने पुष्प गुच्छ,प्रदेश की लोकभाषा की पहली वर्णमाला पुस्तक एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया।मूलरूप से पिथौरागढ़ निवासी उन्मुक्त चन्द ने वर्ष 2012 में अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप का खिताब जिताकर भारतीय क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।अपने क्रिकेट की अनुभवी यात्रा को उन्होंने देश के युवा क्रिकेटरों के लिए एक पुस्तक के माध्यम से प्रकाशित किया।जिसके प्रमोशन हेतु वो आजकल उत्तराखंड के दौरे पर है।उनका लक्ष्य है कि वो भारतीय क्रिकेट टीम में एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में देश का नाम रोशन कर सकें।इस अवसर पर मेमोरी चेम्पियन प्रतीक यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संदीप शर्मा, गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड हॉलडर आर्टिस्ट राजेश चन्द्र,समाजसेवी मधु असवाल,पर्यावरण सचेतक विनोद जुगलान,राजीव थपलियाल, अर्णव कोटियाल, भिरगू,हरीश भंडारी,हिमांशु अग्रवाल, अंकित नैथानी,दिनेश पैन्यूली,बलराम शाह उपस्तिथ थे।


Post A Comment: