गांव में घुसे बदमाश, कई राउंड की फायरिंग
हरिद्वार। लक्सर तहसील के दाबकी गांव में अचानक देर रात मंगलवार को कुछ बदमाश घुस आए। आधी रात के करीब गांव में बदमाशों के घुसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं जब गांव में बदमाशों के घुसने की खबर मिली तो चारों तरफ हड़कंप मच गया। इस दौरान ग्रामीणों और बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग भी हुई।
फिलहाल, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालाकि बदमाशों को खोजबीन के लिए पुलिस ग्रमीणों के साथ मिलकर जंगल में कॉम्बिंग ऑपरेशन कर रही है। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण पुलिस के साथ मौजूद हैं।
पुलिस की मानें तो दाबकी गांव में बदमाशों के घुसने की सूचना ग्रामीणों से मिलने के बाद वे तत्काल अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पूरे गांव में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाई गई, लेकिन बदमाश कहीं नहीं मिले।
लक्सर तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में हरिद्वार जनपद की एक तहसील है। हरिद्वार जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित इस तहसील का मुख्यालय लक्सर नगर में स्थित है।

Post A Comment: