देहरादून I रोहित शेखर तिवारी की मां उज्जवला तिवारी ने अपूर्वा शुक्ला की गिरफ्तारी के बाद कई राज खोले हैं। उन्होंने बातचीत में अपने मन की बातें सांझा की है। आगे जानिए...

उन्होंने कहा कि अपूर्वा का व्यवहार रोहित के साथ ही नहीं बल्कि हमारे पूरे परिवार के साथ पहले दिन से ही अच्छा नहीं था। शादी के बाद भी रिश्तेदारों ने अपूर्वा को लेकर चेताया था, लेकिन वह मेरे बेटे की पसंद थी इसलिए मैंने विरोध नहीं जताया। 

उसने शादी के एक महीने बाद ही मेरे ऊपर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस बारे में उसके परिवार से भी मैंने बात की थी। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने हमेशा ही दहेज उन्मूलन के लिए काम किया है, मैं अपनी ही बहु का उत्पीड़न दहेज के लिए कैसे कर सकती हूं। उस वक्त अपूर्वा के माता-पिता ने भी उसी का साथ दिया था। 

उज्जवला तिवारी ने बताया कि, अपूर्वा अपना जुर्म को छिपाने के लिए रोहित का पोस्टमार्टम नहीं होने देना चाहती थी। जब पोस्टमार्टम की बात आई तो वो बार-बार रोहित को स्नान कराने की बात कह कह रही थी। कई बार कहने के बाद वह पोस्टमार्टम के लिए मानी। 

उन्होंने बताया कि अपूर्वा की शादी 11 मई को हुई थी, जबकि वह 29 मई को ही अपने घर इंदौर चली गई और एक महीने बाद घर वापस आई। वह रोहित से झगड़ा कर हमेशा बीच-बीच में अपने घर जाती थी और कोर्ट से आने पर भी वह देर रात को आती थी। 

उन्होंने बताया कि अपूर्वा रोहित की हत्या करने के बाद घर में एकदम शांत थी, जब मैं गई तो मुझे मिलने नहीं दिया। मौत के खुलासे के बाद भी वह एकदम सामान्य व्यवहार कर रही थी। वह बिना दुखी हुए खाना पीना खाकर ठीक से बात भी कर रही थी। 

Post A Comment: